टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इसी के साथ ही शरद पवार की एनसीपी टूट के कगार पर पहुंच गई है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले अजित पवार ने आज रविवार को अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिए राजभवन रवाना हो गए।

ऐसी खबरें हैं कि अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। उनके अलावा, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल के मंत्री पद भी शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ सभी मंत्री भी राजभवन मौजूद हैं।

ऐसी जानकारी है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में काम करने का अवसर नहीं दिया जा रहा जिसके चलते अजित वपार असंतुष्ट हैं। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले भी शामिल हुईं। हालांकि, सुले बैठक छोड़कर चली गईं।

See also  नकटी समेत 6 गांवों की 1076 एकड़ जमीन बिल्डरों को देने की तैयारी, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का बड़ा दावा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर