रायपुर। बलरामपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर आर रही है। स्कूल में करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी, वहीं दो छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना प्राथमिक शाला लोधी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक चैनल गेट में करंट लगने से ये बड़ा हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर जनपद पंचायत के प्राथमिक शाला लोधी में पढ़ने वाले 3 बच्चियों को करंट लगा था। स्कूल में लगे बिजली के वायर से करेंट लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पीडीएस दुकान का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को चार्ज करने के लिए लेकर गए थे कनेक्शन, उसी से करेंट फैल गया। घटना में एक बच्ची की मौत, 2 गम्भीर रूप से घायल है। इस हादसे की पुष्टि बीईओ रोहित जायसवाल ने की है।

इस मामले में अब स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। इधर बच्ची के परिजनों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजा जाता है। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी शाला प्रबंधन की होती है।

See also  मिशन मोड पर हो जल जीवन मिशन के काम, सरगुजा में धीमे कार्य पर भड़के डिप्टी सीएम साव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।