रायपुर। राजधानी समेत बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद में लोहा कारोबारी तथा राइस मिलरों के यहां अब भी छापेमारी जारी है। आयकर अफसरों ने कारोबारियों के ठिकानों से ढाई करोड़ रुपए नकद के साथ पौने दो करोड़ रुपए की ज्वेलरी सीज की है। बता दें कि कार्रवाई के चौथे दिन भी दस्तावेजों की पड़ताल चलती रही। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक कैश तथा ज्वेलरी लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों के अलग-अलग ठिकानों से आईटी अफसरों ने जब्त की है।

बता दें कि कर चोरी के मामले में आईटी के अफसरों ने लोहा कारोबारी, रेलवे ठेकेदार तथा राइस मिलरों के 30 अलग-अलग ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है। छापे की यह कार्रवाई में मार्कफेड तथा नान के एमडी के निवास पर भी जारी है।

आईटी के अफसर अब इस मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के साथ कारोबारियों के यहां से जब्त लेन-देन के कच्चे पेपर का मिलान कर रहे हैं।

See also  महादेव सट्टा संचालकों से संबंध रखने वाले प्रधान आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड, दुबई में सौरभ चंद्राकर का रह चुका है मेहमान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।