रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की नजर इन दिनों छत्तीसगढ़ चुनाव पर है। इसी क्रम में तमाम दिग्गजों इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि अगस्त के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। इस बार पीएम बस्तर को साधने आएंगे। अगर पीएम मोदी छत्तीसगढ़ आते हैं तो एक माह के अंदर उनका यह दूसरा दौरा होगा।

बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण करने पीएम मोदी बस्तर के दौरे पर आ सकते हैं। साथ ही इस दौरान वह एक चुनावी सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

मगर सूत्रों की मानें तो कल अमित शाह ने बंद कमरे में बैठक ली थी। इस बैठक में नरेंद्र मोदी दौरे पर भी चर्चा की गई साथ ही इस बैठक में बस्तर संभाग से बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 1 हजार 293 युवाओं को मिला ऑनस्पाट लर्निंग लाइसेंस

ऐसी खबरें भी है कि पीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए करीब 23 हजार करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित नगरनार स्टील प्लांट प्लांट के कमीशनिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरी ओर बस्तर के पहले स्टील प्लांट के दोनों कोक ओवन भी शुरू हो चुके हैं। केवल ब्लॉस्ट फर्नेस को ही चालू करने की तैयारी है। सत्ता के गलियारे में इस बात की हलचल है कि पीएम मोदी इस स्टील प्लांट को बस्तर को समर्पित कर यहां के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं।

बता कि पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आए थे। उनके चुनावी सभा की गूंज राजनीति के गलियारे में अभी खत्म भी नहीं हुई है। दूसरी ओर फिर दोबारा पीएम के स्वागत करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। भाजपा के नेता एक बार फिर से जोरशोर से पीएम के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।

See also  पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का पत्र; अमित शाह के दौरे से पहले सरकार पर सवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।