INDIA गठबंधन से अलग होती दिख रही AAP, बिहार में लड़ेगी चुनाव

नई दिल्ली। बिहार से जुड़ी एक रोचक खबर सामने आ रही है, जिस बिहार में मुख्य रूप से नितीश कुमार की ‘जेडीयू’ और लालू यादव की ‘राजद’ पार्टी मिलकर ही सरकार बनाते आई है। वहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने वाली है। आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर एक के बाद एक कदम उठा रही है, वहीं पार्टी की गतिविधियों से लग रहा है, आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन से अलग होती दिख रही है। जिसके बाद AAP ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विधानसभा के चुनावी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रचार करके इसका संकेत भी दे दिए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने बताया कि, उनकी पार्टी बिहार में भी चुनाव लड़ेगी। संदीप पाठक के इस बयान से अब राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है, क्योंकि बिहार के चुनाव इतिहास में भाजपा-कांग्रेस को चुनाव जितने में भारी मुश्किलों का सामान करना पड़ा है। आप नेता संदीप पाठक ने इस सिलसिले में शनिवार को बिहार, पार्टी मुख्यालय में AAP कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी विस्तार की रूप-रेखा साझा की। संदीप पाठक ने इस सिलसिले में बिहार चुनाव प्रभारी विधायक अजेश यादव और सह प्रभारी अभिनव राय के साथ लंबे समय तक चर्चा की।

See also  ब्रेकिंग: दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एक ही परिवार के 11 कोरोना संक्रमित

INDIA गठबंधन को लेकर संदीप पाठक ने कहा कि किसी मुद्दे पर हममें सबकी राय अलग-अलग हो सकती है लेकिन सबका यही मानना है कि देश सबसे ऊपर है। अगर देश को बचाना है तो बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाना जरूरी है। अब हमारी पार्टी नेशनल पार्टी है, हम लोकसभा का चुनाव तो लड़ेंगे ही लेकिन इसकी रूप रेखा क्या होगी, सीटों का बंटवारा कैसे होगा- यह फैसला आने वाले समय में होगा।

AAP के सांसद संदीप पाठक ने कहा कि, बिहार में भले ही हमारी पार्टी का संगठन मजबूत ना हो, लेकिन हमारे लिए वहां काम करने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है। बिहार के लोग राजनीति को खूब समझते हैं। बिहार की राजनीति देश की राजनीति को आगे बढ़ाती है। बिहार में कोई खास परिवर्तन नहीं दिख रहा है इसलिए हमें लगता है कि, यहां आम आदमी पार्टी के लिए लोगों में एक सकारात्मक चेतना है।

See also  दिल्लीवालों के दिल में अभी भी हैं केजरीवाल, मुख्यमंत्री के लिए केजरीवाल 67.6% लोगों की पसंद, चुनाव में भाजपा को लग सकता है झटका

बिहार में संगठन को मजबूत करना होगा: संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि, बिहार में आम आदमी पार्टी कब चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला पार्टी फोरम में होगा। हालांकि संदीप पाठक ने यह भी बताया कि, आज की तारीख में बिहार में बहुत गंदी राजनीति हो रही है, इसे बंद किया जाना चाहिए। इसी गंदगी को दूर करने के लिए हमारी पार्टी अब बिहार में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। लेकिन इसके लिए राज्य हमें पहले अपने संगठन को मजबूत करना होगा।

स्थानीय चुनाव हमारी पहली प्राथमिकता

संदीप पाठक ने यह भी कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें पहले यहां की लोकल बॉडी का चुनाव लड़ना होगा। किसी भी राज्य की राजनीति में जगह बनाने के लिए यही तरीका है। आम आदमी पार्टी बिहार में पहले जिला पंचायत, नगर पंचायत और नगर परिषद का चुनाव लड़ेगी। इसी से आगे के रास्ते बनेंगे। विधानसभा और लोकसभा का चुनाव से भी रास्ता साफ होगा।

See also  कोरोना के शिकंजे में बॉलीवुड, सील हुई अभिनेता विक्की कौशल और राजकुमार राव की बिल्डिंग, यहां रहते हैं कई फिल्म स्टार्स व डायरेक्टर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा