शासकीय आवास आबंटन के बदले मांगी थी 30 हज़ार रुपए की रिश्वत :

 

रायपुर/ बैकुंठपुर। एसीबी की टीम ने कोरिया कलेक्टर के स्टेनो को कॉलेज के एक भृत्य को

शासकीय आवास आबंटित करने के बदले रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। भृत्य ने रिश्वत की

रक़म तो दी, लेकिन इसकी सूचना सीबी को दे दी। नतीजतन एसीबी ने रिश्वत लेते स्टेनो संतोष

पांडेय को दबोच लिया।

 

सूत्रों के मुताबिक बैकुंठपुर जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में भृत्य पद पर उमेश कूजूर

पदस्थ है। उसे शासकीय आवास चाहिए था। उमेश कूजूर का आरोप था कि इसके लिए स्टेनो

30 हज़ार रिश्वत मांग रहा है। भृत्य उमेश एसीबी के बिलासपुर कार्यालय पहुंचा और उसने पूरी

शिकायत बताई। इसके बाद उसकी शिकायत का सत्यापन हुआ। एसीबी की टीम ने कलेक्टर

से दो राजपत्रित अधिकारी मांगे और उसे ट्रेप दल में शामिल किया। जिसके बाद रिश्वत की रक़म

लेते स्टेनो संतोष पांडेय को ट्रेप कर लिया गया। आरोपी संतोष पांडेय के विरुद्ध कार्यवाही की

See also  राज्य की नदियों के सूखते उद्गम स्थलों की होगी खोज, विशेष कमेटी का होगा गठन

जा रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।