Waheeda Rehman Dadasaheb Phalke Award: बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। क्रेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि वहीदा रहमान को सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा।

गौरतलब है कि वहीदा रहमान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पाने वाली 53वीं कलाकार होंगी। वहीदा रहमान ने अपने करियर में ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’ और ‘गाइड’ जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 85 साल की एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग की है। उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया था।

बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया है कि इस बार का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा है, ‘मुझे ये घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को सिनेमा जगत में उनके शानदार के लिए इस साल का दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जा रहा है।

See also  Farzi Trailer Out: फ़र्ज़ी का ट्रेलर हुआ रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे शाहिद कपूर

वहीदा जी को फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। उनकी फिल्मों में प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी सहित कई फिल्म शामिल हैं। पांच दशक के करियर में उन्होंने अपने हर किरदार को बेहतरीन तरीक से निभाया है। उन्हें फिल्म रेशमा और फिल्म शेरा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा रहमान जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण, प्रतिबद्धता और ताकत का उदाहरण दिया है जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने में सक्षम है।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।