रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच अलग-अलग राज्यों नवम्बर के महीने में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसी बीच हम बताने जा रहे है छत्तीसगढ़ के सबसे छोटे मतदान केंद्र के बारें में।

दरअसल देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र कोरिया जिले के शेराडाँड़ ग्राम में है। यहाँ कुल पांच मतदाताओं के लिए अस्थाई मतदान केंद्र बनाया जाता है। 2008 से यहां मतदान केंद्र बनाया जा रहा है, जहाँ पोलिंग पार्टी आकर मतदान संपन्न कराती है।

शेराडाँड़ सोनहत ब्लाक के चंदहा ग्राम पंचायत का आश्रित ग्राम है। इसी विकासखण्ड का दूसरा गांव है कांटो जो कचोहर पँचायत में आता है। इस गांव में कुल बारह मतदाता है जिनके मतदान के लिए भी पोलिंग पार्टी बड़ी मुश्किल से घने जंगलों से दुर्गंम रास्तों को पार कर ट्रैक्टर से पहुँचती है और मतदान संपन्न कराती है।

See also  Mission 2023: आज दोपहर रायपुर पहुंचेंगे AAP के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा,चुनावी तैयारियां तेज