खेल डेस्क। IND vs ENG: भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बता दें कि इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही चुनते, क्योंकि चेज करते हुए टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम खुद को चुनौती देना चाहती है। वहीं रोहित ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी सूर्यकुमार यादव और शमी ही खेलते दिखेंगे।

IND vs ENG Live: दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

See also  India Semi Final Match: कब, कहां और किस टीम के साथ हो सकता है भारत का सेमीफाइनल मुकाबला, जानें डिटेल्स