गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा में सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला मेडिकल आफिसर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर सीमा अलोने का उम्र 38 वर्ष है। डॉक्टर अलोने ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे। वे सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं।

महिला डॉक्टर ने किराए के मकान में दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी लगाई है। इवनिंग वॉक से वापस लौटने पर मां ने बेटी को फंदे पर लटके देखा। उन्होंने इसकी सूचना दामाद को दी, जिन्होंने तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में नेता नहीं, बेटा की सरकार चाहती है जनता-अमित जोगी