Mall

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के टीपी नगर क्षेत्र में संचालित पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। एक युवती ने मॉल में काम करने वाले दो युवकों पर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही मारपीट का आरोप लगाया है।

बता दें कि पॉम मॉल के सामने दुपहिया वाहन खड़े करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ, वहीं युवती ने बताया कि वो और उसका भाई मॉल मेें फिल्म देखने आए थे, और बाइक को मॉल के सामने खड़े कर दिया था। बस इसी बात को लेकर मॉल में कार्यरत युवक उनसे बहसा-बहसी करने लगे। इस दौरान एक युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की। वहीं जानकारी के अनुसार युवती ने मामले की शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज में कराई है। हालांकि मॉल में काम करने वाले युवकों ने मारपीट की बात से साफ इंकार किया है।

See also  शंकर ध्रुव-कांकेर विधानसभा चुनाव 2023

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।