टीआरपी डेस्क। पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर आज सुबह-सुबह ईडी की रेड पड़ी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अमलोह में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के घर पर छापेमारी की।

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई वन घोटाले से जुड़े मामले में मानी जा रही है। भ्रष्टाचार के आरोपों में वो गिरफ्तार भी हुए थे। हालांकि अभी जमानत पर बाहर हैं। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान साधु सिंह घर पर नहीं थे। ईडी की टीम ने उनके बेटे और पत्नी से पूछताछ की है। साधु सिंह के अलावा वन विभाग के कुछ ठेकेदारों और उनके करीबियों के घर भी रेड हुई है।

ईडी की एक टीम ने गुरुवार को अमलोह के वार्ड नंबर 6 में पंजाब सरकार में पूर्व वन मंत्री और कांग्रेसी नेता साधु सिंह धर्मसोत के आवास पर छापेमारी की है। इस दौरान साधु सिंह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी और बेटा गुरप्रीत सिंह घर पर थे। छापेमारी अभी चल रही है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। धर्मसोत के अलावा वन विभाग के कुछ ठेकेदारों व उनके करीबियों के घर पर भी रेड की गई है। ईडी की टीमें और सेंट्रल रिजर्व फोर्स के जवान उनके घर पहुंच गए।

See also  CG ED BREAKING : सुबह-सुबह रिटायर्ड बीएसपी कर्मी समेत 3 के घर पहुंची ED, लगातार तीसरे दिन छापेमारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।