रायपुर। अंबिकापुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भाजपा के राजेश अग्रवाल से महज 157 वोटों के अंतर से हार गए हैं। अम्बिकापुर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भाजपा के प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कड़ी टक्कर दी। बता दें कि नामांकन के दौरान राजेश अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  अनमोल इंडिया चिटफंड घोटाला- अभिषेक सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।