रायपुर। डिप्टी सीएम अरूण साव ने कांकेर में आईआईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से शहीद हुए जवान के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। बीएसएफ के शहीद जवान को स्टेट हेंगर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्रद्धांजलि दी।

कांकेर में हुए आईआईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बीएसएफ जवान अखिलेश राय शहीद हुए थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया गया। शहीद जवान अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण