सरगुजा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अन्य क्षेत्रों के अलावा सरगुजा संभाग में ठंड का प्रभाव अधिक है। लगातार तापमान घटने की वजह से समूचा सरगुजा संभाग में कोहरा छाया हुआ है। कोहरा लोगों के लिए मसीबत बना हुआ है । कोहरे के कारण दृष्यता की कमी आ रही है जिससे कई गंभीर सड़क हादसे हो रहे है। कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरा मामला अंबिकापुर रायगढ़ मार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र लालमाटी इलाके का है।


दरअसल यहाँ कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह ठोकर इतनी भीषण थी कि दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक़ इस मार्ग पर कोहरा क़ाफी घना था जिसकी वजह से ट्रक ड्राइवर को सामने से आती हुई बाइक नजर नहीं आई। इसी तरह बाइक सवार भी ट्रक को नहीं देख पाए और दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शवों को अस्पताल रवाना कर दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभाः आज रेडी टू ईट मुद्दे पर गरमाया सदन