भविष्य में लाखों की संख्या में श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान श्रीराम और मंदिर यह भारतीय जनता पार्टी या सरकार का विषय नहीं है। यह आम जनमानस, हिन्दू भावना और भारतीय संस्कृति के आदर्श का विषय है। स्वस्फूर्त देश की जनता श्री राम मंदिर अभियान से जुड़ी है।

मोदी ने सभी भारतीयों से आह्वान भी किया है कि 22 जनवरी को अपने घरों में आसपास उत्सव मनाएं। जब कोर्ट से श्री राम मंदिर का फैसला आया जनता स्वयं उत्सव मनाने में जुट गई। निश्चित तौर पर भारतीय जनमानस में अपने आदर्श प्रभु श्रीराम को लेकर उत्साह है। उत्सव का वातावरण पूरे देश में 22 जनवरी को देखने मिलेगा।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना और उद्घाटन को लेकर पिछले कई महीनों से तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। रायपुर निवास मुख्यालय में केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में उत्साह का वातावरण रहेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में शराब दुकान खोलने पर फैसला रविवार को, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने दिया बयान

इसके अलावा हमारा प्रदेश श्री राम जी के ननिहाल का क्षेत्र है. बस्तर दंडकारण्य क्षेत्र है। यहां भी कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। भविष्य में प्रदेश से हजारों लाखों की संख्या में राम भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इसकी व्यवस्था भी हो रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर