रायपुर। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ बस्तर में नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में भाजपा सरकार एक्शन मोड पर है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज यहां सबेरे राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे।

वहां उन्होंने नवंबर दिसंबर माह में बस्तर इलाके में आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले । उनका हाल-चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ,डीजीपी अशोक जुनेजा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवम हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  विधायक दल ने ली जिले के जलाशयों में पानी की उपलब्धता की जानकारी