श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम इंडिया

आज इंदौर में उतरेगी. यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक एक टी-20

अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है और तब भी भारत ने श्रीलंका की मेजबानी की थी बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन

का स्ट्राइक रेट पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में चिंता का विषय रहा है और श्रीलंका के

खिलाफ बाकी बचे दोनों मैचों में उन्हें इसमें सुधार करना होगा

 

टीमों का विवरण-

भारत विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर,

मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव,

रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर.

 

श्रीलंका लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो,

एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा,

इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा,

See also  CG News: रेलवे ट्रैक पर गर्डर रखने वाले 5 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

कुशल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन रजिता.

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।