बालोद। यात्रियों से भरी बस नारायणपुर से रायपुर जा रही थी। तभी राजाराव पठार के पास टोल प्लाजा के ठीक सामने बस में आग लगी। बस के ब्रेक-शू चिपकने की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जिले के नेशनल हाइवे-30 में अम्बे ट्रेवल्स कम्पनी की बस में भीषण आग लग गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस में यात्री सवार थे। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  मूणत ने कहा- कांग्रेसी गलतफहमी में न रहें, बृजमोहन और मैं मिलकर …..पूर्व मंत्री का एक और विवादित वीडियो आया सामने, कांग्रेस बोली-अपना खो बैठे हैं सरकारी खर्चें पर इलाज की जरूरत