कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री के पास एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट साइडिंग में भीषण आग लगी है। यह भीषण आग शनिवार तड़के सुबह कोयले की ढेर से लगी थी जहां उठता धुआं देख लोगों में हड़कंप मच गया था। यहां भारी मात्रा में कोयले का स्टॉक रखा गया था। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की । इसके बावजूद अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

भारी मात्रा में रखा गया कोयले का स्टॉक धू धू कर जल रहा है लेकिन किसी को इस ओर ध्यान नहीं है। रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री के पास है, यह प्राइवेट साइडिंग की घटना है। कोयला परिवहन के दौरान ओवरलोड कोयला एडजस्टमेंट का कोयले का भंडारण किया गया है। इस आगजनी की घटना के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन और न ही रेलवे सुध ले रहा है।

See also  Kshitij’25 and Bond & Beyond honour the martyrs of 26/11 through a silent candle march at the Gateway of India.

एसईसीएल के कोल साइडिंग पर सुरक्षा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वह सीसीएल द्वारा अधीन त्रिपुरा राइफल्स के जवान हैं और उनकी ड्यूटी लगी हुई है आज कब कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है आग पर काबू पाने दमकल वाहन को बुलाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कोल स्टॉक में लगी आग रेलवे स्टेशन के करीब है, जहां मालगाड़ी से कुल परिवहन करने के अलावा यात्री ट्रेन कभी परिचालन किया जाता है।