टीआरपी डेस्क। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बाद प्रवर्तन निदेशालय आज बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगा। ईडी ने तेजस्वी यादव को समन देकर 30 जनवरी को पूछताछ के लिए पटना स्थित कार्यालय बुलाया गया था।

जिसके बाद आज सुबह करीब 11:00 बजे तेजस्वी यादव ईडी दफ्तर के लिए आवास से रवाना हुए और पटना में अलग-अलग मार्गो से होते हुए वह करीब साढ़े 11 बजे बैंक रोड स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे।

इससे पहले इस दफ्तर में राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। तेजस्वी से पूछताछ के पूर्व राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने लालू यादव से हुई प्रवर्त्तन निदेशालय की पूछताछ पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

राजद नेता मनोज झा ने विपक्षी दलों को आगाह किया है कि अगर लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करना है तो उसके पहले उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी जूझना होगा। बिना इसके वे भाजपा के साथ मुकाबला नहीं कर सकते है।

See also  पीएनबी घोटाला : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लाया जाएगा भारत, लंदन की कोर्ट ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

वहीं, नौकरी के बदले जमीन घोटाले पर, प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पुलिस हिरासत में एक अन्य आरोपी हृदयानंद चौधरी, जो पूर्व सीएम राबड़ी देवी की गौशाला का पूर्व कर्मचारी है। उसने एक कैंडिडेट से संपत्ति अर्जित की थी, जिसे बाद में लालू की बेटी हेमा यादव को ट्रांसफर कर दिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।