टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 86 साल के थे।

उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा था कि जोशी गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। वह सांसद के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे, जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार सत्ता में थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सेक्स स्कैंडल केस : जांच में सहयोग नहीं कर रहा प्रज्वल रेवन्ना, अब SIT को अश्लील VIDEO बनाने वाले फोन की तलाश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।