रायपुर। रायगढ़ के खरसिया इलाके में सोमवार को गोलीकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार रात को रायपुर एयरपोर्ट से पुलिस ने पकड़ा है। आम आदमी पार्टी की टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके अमर अग्रवाल ने सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के प्रकंड संयोजक गोपाल गिरी को गोली दी थी और फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी अमर अग्रवाल फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस को आरोपी के एयरपोर्ट में  होने का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोली चलाने के बाद सड़क मार्ग से रायपुर आया और फ्लाइट से फरार होने की तैयारी कर रहा था।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपी और घायल के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। लंबे समय से चला आ रहा विवाद ही इस कदर बढ़ गया कि आप नेता अमर अग्रवाल ने गोली चला दी। वीएचपी नेता गोपाल गिरी को खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि छर्रे वाली गोली चलाई गई थी।

See also  Big Breaking : स्पा सेंटर संचालक से वसूली के मामले में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सस्पेंड

ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी अमर ने

जानकारी मिली है कि आरोपी अमर अग्रवाल और घायल गोपाल गिरी के बीच जब जमीन का विवाद बढ़ गया तो आरोपी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी। आरोपी अमर अग्रवाल ने खरसिया थाना प्रभारी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी निजी भूमि में अवैध रूप से गोपाल गिरी ने आकर कब्जा कर लिया है और गाली गलौज कर रहा है। अमर अग्रवाल ने अपनी शिकायत में लिखा था कि गोपाल गिरी जमीन खाली करने का दबाव बना रहे हैं। जमीन खाली नहीं करने पर राजनैतिक दबाव बनाकर जमीन का शासकीय भूमि करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी ने पहले शिकायत दी तो एसडीओपी ने शिकायत लेने से इंकार कर दिया था। फिर आरोपी अमर अग्रवाल ने एसडीओपी को शिकायत पोस्ट की। आरोपी ने 21 जनवरी 2024 को थाने में शिकायत की थी, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 4 मार्च को भी गोपाल गिरी जमीन में आकर कुछ लोगों के साथ खड़ा था। तभी अमर अग्रवाल ने उसे जाने को कहा तो गोपाल ने फिर धमकी दी। इस पर तैश में आकर अमर अग्रवाल ने गोली चला दी।

See also  मुख्यमंत्री ने किया गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण, बोले अब तक 340 करोड़ 35 लाख रूपए का किया गया भुगतान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।