रायपुर। राज्य सरकार ने बस्तर संभाग के 43 बीजेपी नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ में जवानों के एक्शन से नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों की बौखलाहट बढ़ गई है।

कुछ दिनों पहले ही बीजापुर इलाके में दो बीजेपी नेताओं की नक्सलियो ने हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से नक्सल प्रभावित इलाकों में रहने वाले बीजेपी नेताओं में भय का माहौल है।

इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बस्तर संभाग के नेताओं को सुरक्षा दिए जाने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार द्वारा सुकमा जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने जा रही है।

आज जारी सुरक्षा वाली लिस्ट में उन नेताओं को भी शामिल किया गया है जिन पर पहले भी नक्सली हमले हो चुके हैं या नेताओं को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। राज्य सरकार जल्द ही इन सभी नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने जा रही है।

See also  बड़ी खबरः मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम भूपेश बघेल ने की मुलाकात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।