टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के समर की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान भी हो चुका है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

मायावती ने सहारपुर से माजिद अली को, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं नगीना सुरक्षित सीट से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, सम्भल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, मेरठ से देववृत्त त्यागी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरोसा जताया है।

रालोद का गढ़ माना जाने वाले बागपत से बसपा ने प्रवीण बंसल को मैदान में उतारा है, जबकि गौतमबुद्ध नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलन्दशहर से गिरीश चन्द्र जाटव, आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खां और शाहजहांपुर से दोदराम वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

See also  जल्द 107 रुपए में सिलेंडर मिलने का भरोसा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।