टीआरपी डेस्क। जापान के एक अरबपति को एक प्रेमिका की तलाश है, जो उसके साथ चंद्रमा की यात्रा पर उड़ान भर सके। इसके लिए युसाकू मेइजावा ने ऑनलाइन विज्ञापन भी लॉन्च किया है।

इसमें कहा गया हैकि युसाकू के साथ स्पेसएक्स रॉकेट पर चंद्रमा की उड़ान पर जाने के लिए एक गर्लफ्रेंड की जरूरत है। युसाकु ने हाल ही में एक जापानी अभिनेत्री के साथ अपने ब्रेक-अप की घोषणा की थी।

इस विज्ञापन में उन्होंने कहा कि 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र की सिंगल महिलाओं के आवेदन स्वीकार कर रहे हैं, जो पूरी तरह से जिंदगी का आनंद लेना चाहती हैं। इस लंबी मैचमेकिंग एक्सरसाइज को वेब स्ट्रीमिंग सेवा के लिए टीवी शो में बदला जा रहा है।

अरबपति युसाकू

अरबपति युसाकू ने कहा कि वह मध्यम आयु में अकेलेपन के कारण इस आईडिया के लिए तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक वैसी ही जिंदगी जी, जैसी मैं चाहता था। दो महिलाओं से उनके तीन बच्चे हैं। युसाकू ने बताया कि वह अब 44 साल के हो गए हैं।

See also  ₹1500 की पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू

विज्ञापन में उन्होंने कहा कि अकेलेपन और खालीपन की भावना धीरे-धीरे मुझ पर हावी हो रही है। लिहाजा, मैं एक चीज के बारे में सोचता हूं। और वह है कि मैं एक महिला से लगातार प्यार करता रहूं।

युसाकू ने अपने ट्विटर एकाउंट में लिखा- चांद पर जाने वाली पहली महिला क्यों नहीं होनी चाहिए? युसाकू की प्रेमिका बनने के लिए और चांद पर जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए 17 जनवरी 2020 तक की समय सीमा है।

वह मार्च के अंत तक डेट्स पर जाने के बाद आखिरी में चयन करेंगे कि वह अपने साथ किस महिला को चांद पर लेकर जाएंगे। वह ऑनलाइन फैशन कंपनी के चीफ हैं, जिसे उन्होंने याहू जापान को पिछले साल बेच दिया था।

वह महंगी कलाकृतियों को खरीदने के भी शौकीन रहे हैं। वह एक निजी यात्री के रूप में उद्यमी एलोन मस्क के स्पेस एक्स रॉकेट से साल 2023 या उसके बाद चंद्रमा की यात्रा पर जाएंगे।

See also  डॉक्टर ने मृत व्यक्ति के अनफिट और फिट होने का दे दिया CERTIFICATE, अब बचाव की जुगत में डॉक्टर ने ली पुलिस की शरण

युसाकू अपने साथ करीब आधा दर्जन कलाकारों को भी इस ट्रिप पर ले जाएंगे, जिसमें वह चंद्रमा की सतह उतरे बिना उसके आस-पास चक्कर काटेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें,

 Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।