रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा बस हादसे में का निरीक्षण करने कुम्हारी पहुंचे। दुर्ग रेंज आईजी और संभाग कमिश्नर ने पूरे हादसे की जानकारी गृहमंत्री को दी थी। इसके बाद आज गृहमंत्री शर्मा घटनास्थल पहुंचे और खदान के ऊपर सड़क और नीचे खदान में गिरी बस का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटर डिपार्टमेंट लिड एजेंसी रोड सेफ्टी के अधिकारी AIG संजय शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं आज एक और घायल की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है। वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

इसी के साथ ही हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। कल रात दुर्ग कलेक्टर के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद आज तहसीलदार जांच करने केडिया डिस्टलरी पहुंचे। वहीं घटना स्थल पर कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

See also  Chhattisgarh Assembly Budget Session : प्रश्नकाल में महंत और उद्योग मंत्री लखनलाल के बीच गरमा गरम बहस, चरणदास ने वित्तीय कारणों से बंद उद्योग को लेकर पूछा….

सीएम ने की मुलाकात

दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS पहुंचकर मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित ईलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।