Chhattisgarh Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद अब छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है। बस्तर में प्रधानमंत्री की सभा के बाद अब 13 अप्रैल को राहुल गांधी की सभा तय हो गई है। साथ ही खबर आ रही है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 को दंतेवाड़ा और खैरागढ़ में सभा लेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को राजनांदगांव में अमित शाह सभा ले सकते हैं।

बता दें कि पहले चरण में बस्तर में 19 व दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद में 26 अप्रैल को मतदान होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के लिए 20 अप्रैल को राजनांदगांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के लिए प्रचार कर सकती हैं। इसी के साथ ही जांजगीर-रायगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की सभा की रणनीति बनी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 13 अप्रैल को बस्तर दौरे को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल गांधी सभा लेंगे। मोदी गारंटी के बाद अब बस्तर में न्याय गारंटी की बात होगी। बस्तर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा मैदान में हैं।

See also  अब बस्तर में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, महापौर सफीरा साहू समेत 8 पार्षद बीजेपी में शामिल, निगम में अब भाजपा की सरकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।