रायपुर। CG Politics: लोकसभा चुनाव की पहले चरण की बस्तर सीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावी सभा के लिए कांग्रेस बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। राहुल गांधी की चुनावी सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है।

CG Politics: PCC प्रभारी सचिन पायलट आज शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे आज ही विशेष विमान से बस्तर के लिए रवाना होंगे। बता दें, कल राहुल गांधी की सभा है। सचिन पायलट इसकी तैयारियों का जायजा लेंगे और वरिष्ठ नेताओं के साथ जगदलपुर में बैठक करेंगे।

CG Politics: बता दें कि बस्तर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया गया है। लखमा का मुकाबला से बीजेपी के महेश कश्यप से होगा। बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबरः 1000 करोड़ रु, से बदलेगी प्रदेश के नगरीय निकायों की तस्वीर, रायपुर और भिलाई में बनेगा अत्याधुनिक बीपीओ