टीआरपी डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ Elvish Yadav की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब ईडी ने यूट्यूबर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है।

Elvish Yadav के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले पर अब ईडी की नजर है। साथ ही बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी इस मामले में पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को सांप का जहर मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। मगर अब लगता है कि जल्द ही एल्विश पर ईडी का शिकंजा भी कंसने वाला हैय़

क्या है सांप के का जहर मामला

दरअसल, यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा में सांपों के जहर निकालकर रेव पार्टी करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। इस रेव पार्टी में नोएडा पुलिस को सांप और सांप का 20 ML जहर भी मिला था।

See also  कोरोना का डरः इंदौर-भोपाल में होने वाला आईफा अवॉर्ड समारोह रद्द, नई तारीख का ऐलान बाद में