खरगोन। पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 अवैध देशी कट्टे और पिस्टल जब्त किया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हथियार बनाने वाला मौके से हुआ फरार

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला गोगावां थाना क्षेत्र के टिमरनी गांव का है। पुलिस ने हथियारों की खरीदी करते हुए मनोज उर्फ मीनू शर्मा को धर दबोचा, जबकि पिस्टल-कट्टे बनाकर बेचने वाला आरोपी राजा सिकलीगर हथियार छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा है। पुलिस ने 42 अवैध देशी कट्टे और पिस्टल जब्त किया है।

पुलिस ने जब्त माल की कीमत करीब 7 लाख 70 हजार रुपए आंकी है। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर सख्ती से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

See also  Policemen will not be spared under MV Act, CG Govt