रायपुर। CG News: वित्त विभाग ने सभी विभागीय सचिवों से बंद हुई योजनाओं की बचत राशि की जानकारी मांगी है। और ऐसी रकम तत्काल शासन के खाते में ट्रांसफर करने कहा है। बता दें कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस शासन काल में लागू कई योजनाओं पर रोक लगा दी है।

CG News:अब इन योजनाओं की बजट राशि विभाग के पास है। जिसे ट्रेजरी में जमा कराने के निर्देश दिए गए है। इससे पहले वित्त विभाग ने मंत्रालय एवं विभागीय अध्यक्षों की यात्रा और शासकीय कार्य में उपयोग लाए जाने वाले वाहनों के ईंधन खपत को लेकर निर्देश जारी किए थे।

See also  BJP State Incharge & Co-Incharge Will Come - कल 7 को नितिन नबीन तो 8 अप्रेल को माथुर आएंगे