टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार बेवजह लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले शासकीय कर्मचारियों पर अब सरकार सख्ती बरतने जा रही है। ऐसे कर्मचारी जो अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हैं उन्हें अब निलंबित करने के बजाए आरोप सिद्ध होने पर सेवा से हटाया जाएगा।

दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के दौरान निलंबन की कार्रवाई न की जाए। इससे वे वेतन का दावा करने लगते हैं। इसकी बजाए विभागीय छह महीने में जांच कंप्लीट कर अगर दोषी पाए जाएं तो उनके खिलाफ सर्विस ब्रेक, सर्विस बुक में इंद्राज किया जाए और अगर गंभीरतम लापरवाही है तो सेवा से बर्खास्त किये जाने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें आदेश

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मेगा प्लेसमेंट कैम्प, 5500 पदों पर होगी भर्ती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।