टीआरपी डेस्क। कल 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव होने है। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले हिसार सीट से इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला ने बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हरियाणा की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, कुलदीप बिश्नोई ने इस मुलाकात को सामान्य बताया है।

सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे इनेलो प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के आवास पहुंची। दोनों की यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इस मुलाकात के बाद से हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई।

कहा जा रहा है कि, बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने राजस्थान में भी भाजपा के लिए प्रचार किया था। यहां बीजेपी ने राजस्थान में पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई हिसार की राजनीति में काफी एक्टिव हुए। उन्होंने पार्टी से टिकट भी मांगा। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला। बीजेपी ने हिसार से ताऊ देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को टिकट दिया है। इस बात से कुलदीप भाजपा से नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्हें मनाने के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पूनिया उनके दिल्ली स्थित आवास पर भी गए थे। इस मुलाकात के बाद कुलदीप की नाराजगी दूर हो गई थी और इसके बाद वह बीजेपी के प्रचार में लग गए थे।

See also  वित्त मंत्री का बड़ा बयान: मार्च तक बेच दिया जाएगा एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।