रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया।

यहां सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला का दोषी बताया था। पूछताछ के बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया।

ईडी ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया। ईडी की ओर से कहा गया कि अनवर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज के मुताबिक पैसे बांटे। इसके बाद इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुनपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया था। शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

See also  CG Liquor Scam : पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा एक दिन के लिए भेजे गए जेल, कल ED ने लिया था हिरासत में