बलरामपुर। रामानुजगंज क्षेत्र में मानवता और ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इलाके के ग्राम जामवंतपुर एवं तेतरडीह के बीच खुरी नाला में रविवार सुबह झोले में नवजात बच्ची का शव मिला। माना जा रहा है कि लड़की होने की वजह से ही नवजात को नाले में फेंक दिया गया है। नवजात बच्ची के शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि खूरी नाला में एक नवजात बच्ची का शव देखा गया। नवजात को कपड़े में लपेट कर एक झोले में डाल नाले में फेंक दिया गया। सुबह राहगीरों ने नया झोला देखकर उसे खोलकर देखा तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों का कहना है कि लड़की होने की वजह से ही शायद नवजात की हत्या कर फेंक दिया गया है।

नाले में नवजात का शव मिलने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, सूचना पररामानुजगंज पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा उपरांत मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

See also  नीट की प्रवेश परीक्षाओं में प्रदेश के गरीब सामान्य अभ्यार्थियों को मिल रहा आरक्षण

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।