वाशिंगटन: US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देर रात मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेसिडेंट इलेक्शन की दौड़ से हटने का फैसला लिया। उन्होंने एक पत्र लिखकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी खत्म की है। बाइडेन ने कहा कि देश हित में मेरे लिए पीछे हटना ही बेहतर है। विरोधी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प से डिबेट में पिछड़ने के बाद बाइडेन पर पार्टी नेताओं का दबाव काफी बढ़ गया था।

US Presidential Election: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब डेमोक्रेटिक पार्टी में बाइडेन के स्थान पर कमला हैरिस को मौका मिलेगा। राष्ट्रपति बाइडेन ने उनके नाम का समर्थन किया है। हैरिस अभी वाइस प्रेसिडेंट हैं। दूसरा नाम पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का भी सामने आ रहा है। दूसरी ओर, विरोधी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प गोली कांड के बाद आक्रामक प्रचार कर रहे हैं।

US Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस को समर्थन

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बाइडेन ने X पोस्ट में कहा- ”मेरे साथी डेमोक्रेट, मैंने नामांकन स्वीकार नहीं करने और अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों पर पूरी ऊर्जा केंद्रित करने का फैसला किया है। 2020 में पार्टी कैंडिडेट के तौर पर मेरा पहला फैसला कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुनना था और यह मेरा सबसे अच्छा निर्णय है। आज मैं कमला को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देना चाहता हूं। डेमोक्रेट- अब एकजुट होकर ट्रम्प को हराने का वक्त है।”