टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार दो लोग कुएं के अंदर लगा हुआ मोटर पंप निकालने उतरे हुए थे। जिसके बाद दोनों अचानक जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

इस बीच उन्हें बचाने के लिए तीसरा युवक भी उतरा और चपेट में आ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार विनोद बंजारे मौके पर पहुंचे। नवागढ़ थाना क्षेत्र के कुआं गांव का है यह मामला।

इससे पहले भी जांजगीर-चांपा जिले से कुछ ऐसी ही घटना सामने आई थी। कुएं के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इस गैस रिसाव में पांच लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र जायसवाल नाम का एक व्यक्ति कुएं के अंदर गया था। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक व्यक्ति अंदर उतरते गए। कुएं के अंदर फैसले जहरीली गैस की वजह से पांच लोगों की मौत हुई है।

See also  CG Election 2023 : कवर्धा विधानसभा सीट के लिए बीजेपी से विजय शर्मा और कांग्रेस से मोहम्मद अकबर मैदान में होंगे आमने-सामने

वहीं कोरबा जिले में भी कुएं की सफाई करने उतरे दो युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। सफाई करने के दौरान अचानक कुएं के अन्दर दोनों युवक बेहोश हो गए। जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक का इलाज जारी है।