जीपीएम। गौरेला में पिता-पुत्र का विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने चाकू से बेटे को चाकू मरकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो सामतपुर इलाके का है, जहां पर रहने वाले आकाश कुमार और उसके पिता राजेंद्र कुमार शराबी किस्म के थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पिता पुत्र का आपस में विवाद होता था। कल रात राजेन्द्र और उसकी पत्नी का किसी पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा हो रहा था उसी दौरान आकाश भी वहां पहुच गया। वह अपनी मां का बचाव करते हुए पिता से झगड़ने लगा। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि पिता राजेन्द्र ने घर में रखे चाकू से बेटे आकाश पर हमला कर दिया। उसने गले और सीने में चाकू से वार किया जिससे आकाश की मौके पर मौत हो गई।

See also  CG NEWS : दत्तक ग्रहण केंद्र में महिला मैनेजर की हैवानियत, 2 मासूम बच्चियों की बेरहमी से की पिटाई, देखें vedio

इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगो ने इसकी जानकारी गौरेला पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने रात में ही मौके पर पहुंच आरोपी पिता राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर राजेंद्र कुमार को जेल दाखिल कर दिया है। इस घटना का सबसे दुखद पहलु यह है कि एक महिला ने अपने बेटे को खो दिया है, वहीं उसका पति अब जेल की सलाखों के पीछे चला गया है, और इस घटना की सबसे प्रमुख वजह है नशा, जिसने इस परिवार को ही नहीं बल्कि कई परिवारों को बिखेर कर रख दिया है।