रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है। जब पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा था। तब एक आदिवासी महिला की इज्जत तार-तार हो रही थी। आरोपियों से एक महिला का दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने तत्काल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय आदिवासी महिला पूसा ब्लॉक में रहती है। कुछ समय से पति से विवाद के कारण वह अलग रह रही थी। रक्षाबंधन के दिन महिला अपने परिचितों के साथ मीना बाजार देखने गई थी। वापसी के दौरान एनटीपीसी लारा के पास महिला के मित्र के कुछ और परिचित युवकों दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सभी आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक अभी कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामला गंभीर है। जांच पूरी होने पर ही जानकारी दी जा सकेगी।

See also  Rahul changed his bio on Twitter: राहुल ने ट्विटर पर बदला बायो, खुद को लिखा डिसक्वालिफाइड सांसद, आज देशभर में गांधी प्रतिमाओं के सामने प्रदर्शन