रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए 388 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई शनिवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई। कुर्क की गई संपत्ति में चल और अचल दोनों प्रकार की प्रॉपर्टी शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़, मुंबई, मध्य प्रदेश और मॉरीशस में स्थित हैं।

ईडी के अनुसार, मॉरीशस में स्थित कंपनी “तीनों इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज फंड” के जरिए एफपीआई और एफडीआई के रूप में निवेश किया गया था। यह निवेश हरिशंकर टिबरेवाल के माध्यम से हुआ। कुर्क की गई संपत्तियां कई सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट्स के प्रमोटरों, पैनल ऑपरेटरों और उनके सहयोगियों के नाम पर दर्ज हैं।

See also  CG Crime: अपॉइंटमेंट बुक करने गूगल पर सर्च किया डाक्टर नंबर, क्लिक करते ही खाते से 1 लाख की रकम पार