सियोल। South Korea Plane Crash: जेजू एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। प्लेन में 181 यात्री सवार थे। हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Plane Crash: योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा दक्षिण जिओला प्रांत में हुआ। विमान में सवार 181 लोगों में से 175 यात्री थे और छह फ्लाइट क्रू थे। 175 यात्रियों में से 173 दक्षिण कोरिया के और दो पैसेंजर थाईलैंड के थे। प्लेन मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बेली लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इसकी बेली लैंडिंग सफल नहीं रही। प्लेन रनवे से थोड़ी दूर पर की गई फेंसिंग से टकरा गया। इसके बाद प्लेन से आग की लपटें उठने लगी।

Plane Crash: थाईलैंड से लौट रहा था प्लेन

स्थानीय अधिकारियों ने कहा जेजू एयर एयरलाइंस का प्लेन 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। यह एक बोइंग 737-800 प्लेन था। इस प्लेन क्रैश के दो वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन रनवे पर लैंड कर रहा है।

See also  Good News: डोनाल्ड ट्रंप ने निभाया वादा, अमेरिका से 100 वेंटिलेटर की पहली खेप कल पहुंचेगी भारत,मोदी ने आभार जताया

Plane Crash: अचानक यह प्लेन रनवे से फिसल गया। इसके बाद यह एयरपोर्ट के अंदर प्लेन्स के लिए की गई बैरिकेडिंग से टकरा गया। क्रैश के बाद विमान आग के गोले में बदल गया। वहीं दूसरे वीडियो में कारों का एक काफिला गुजरता नजर है, जिसे पीछे क्रैश हुए प्लेन से धुआं उठता नजर आ रहा है।