Vande Bharat Accident Cow collided with Vande Bharat Express going from Bhopal to Delhi, front part of engine broken

रायपुर। Vande Bharat Express: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। जबलपुर और रायपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 380 किलोमीटर होगी, जिसे वंदे भारत ट्रेन सात घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक और समय की बचत होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट

पश्चिमी मध्य रेलवे ने ट्रेन का प्रस्तावित टाइम टेबल रेलवे बोर्ड को भेजा है। वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर के बीच गोंदिया होकर चलेगी। यह ट्रेन नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर तक के यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी। प्रस्तावित टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होकर 12 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में, यह दोपहर 1:20 बजे रायपुर से चलकर रात 8:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

गोंदिया रूट के यात्रियों को मिलेगा लाभ

इस नई ट्रेन का गोंदिया रूट से होना, सिवनी, बालाघाट और मंडला के यात्रियों के लिए एक बड़ा लाभ साबित होगा। इसके अलावा, गोंदिया से नागपुर जाने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी, क्योंकि वहां से उन्हें विभिन्न ट्रेन विकल्प मिलेंगे।

See also  Bilaspur: रियल एस्टेट कारोबारी पर रेप का आरोप, पीएमओ तक पहुंची शिकायत, FIR दर्ज

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल

भोपाल रेल मंडल में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है। ट्रायल की तैयारी कोटा और भोपाल रेल मंडल में चल रही है। इसके बाद भोपाल-दिल्ली रूट पर ट्रायल के लिए स्लीपर ट्रेन भेजी जाएगी। इसके बाद वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल, इंदौर और जबलपुर के बीच चलाने का प्रस्ताव है।

भोपाल रेल मंडल द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल जारी किया जाएगा, जिससे यात्रा के समय को और कम किया जा सके।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।