रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया। बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गार्डन चौक में भाजपा और ईडी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने ईडी को भाजपा का हथियार बताते हुए विरोध जताया और कहा कि भाजपा हमें डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा बस्तर में लोहा निकालने की फैक्ट्री लगाने जा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस नेता कवासी लखमा और दीपक बैज ने किया था। इसके बाद भाजपा ने ईडी का सहारा लेकर कवासी लखमा को जेल भिजवा दिया और दीपक बैज के घर की पुलिस रेकी कर रही है, जो बस्तर की आवाज को दबाने की साजिश का हिस्सा है।

तीन मार्च को रायपुर में बड़ा प्रदर्शन

हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि जब भी भाजपा के भ्रष्टाचार और जनता के खिलाफ नीतियों का कांग्रेस विरोध करती है, भाजपा डरकर ईडी का सहारा लेती है। लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं। तीन मार्च को रायपुर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा, जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

See also  ब्रेकिंग: भिलाई खुर्सीपार के 150 परिवार आइसोलेशन में, कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद पूरा इलाका सील

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।