रायपुर। बजट प्रस्तुत करते समय वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि विष्णु देव की सरकार पेट्रोल में एक अप्रैल से वैट में 1 रूपए की कमी करने जा रही है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल 1 रूपए सस्ता हो जाएगा। इसके अलावा कई अन्य जनोन्मुखी प्रावधान किये गए हैं। पेश हैं बजट के अब तक के प्रमुख हाई लाइट्स –

बस्तर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में भाजपा की सरकार बने डेढ़ साल हो चुके है और अब तक 305 नक्सली मार गिराए गए है। एक हजार से ज्यादा नक्सली मुख्यधारा से जुड़े। अब बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं मांदर की थाप सुनाई देती है।

बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया, जिसमें आत्मसमर्पण नक्सली भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने 10 करोड़।
नियद नेल्लानार के अंतर्गत योजनाओं के लिए 25 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान।
एथेनॉल प्लांट इस साल से शुरू करेंगे।

See also  BIG BREAKING : रायपुर लोकसभा से बृजमोहन अग्रवाल ने भरा पर्चा

सरगुजा
अंबिकापुर में 118 करोड़ के मेडिकल कॉलेज में 110 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

बांस की खेती के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
सरगुजा और जशपुर के बीच टूरिस्ट सर्किट स्थापित करने के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।

बलरामपुर में आवासीय प्रयास विद्यालय के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।
जशपुर से मनेंद्रगढ़ तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का प्रावधान।
मयाली के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
सरगुजा में स्टेडियम बनेंगे।

बस्तर और सरगुजा के लिए सार्वजनिक परिवहन के लिए मुख्यमंत्री सुगम यातायात योजना के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छात्र, महिलाओं, किसानों के लिए सार्वजनिक परिवहन का शुभारंभ किया जाएगा।

पीएम सूर्य घर के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।
मॉडल सोलर विलेज के लिए 25 करोड़ का प्रावधान।

राजस्व
पटवारियों को संसाधान भत्ता दिया जाएगा।
अचल संपत्ति के अंतरण पर स्टांप पर 12 प्रतिशत का अतिरिक्त उपकर समाप्त।

कानून व्यवस्था
5 नए साइबर थानों की स्थापना होगी।
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रावधान।
ड्रग्स की तस्करी रोकने एंटी नारकोटिकस सेंटर के लिए 3 करोड़ का प्रावधान।
एनएसजी के तर्ज पर राज्या में फोर्स का गठना होगा।
सीआईएसएफ के तर्ज पर एसआईएसएफ का गठन किया जाएगा।
3200 अतिरिक्त बस्तर फाईटर के पदों का सृजन किया जाएगा।
तीन नए अजाक थानों की स्थापना होगी।
नवीन भारत रक्षित वाहिनी के लिए 39 करोड़ का प्रावधान।

See also  CM विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई, शपथ 3 अगस्त को

जनसंपर्क विभाग
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 550 करोड़ का प्रावधान।
पत्रकारों के लिए अनेक प्रावधानों के अंतर्गत रायपुर प्रेस क्लब के लिए 1 करोड़ का प्रावधान।
पत्रकार पेंशन निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपए किया गया।

शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) अब 53 प्रतिशत मिलेगा।
मार्च का वेतन अप्रेल में बढ़े हुए भत्ते के अनुसार दिया जाएगा।