सीएम की तारीफ करने वाले ननकीराम ने राज्यपाल को पत्र लिख की भूपेश सरकार को भंग करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में माइनिंग फंड में गड़बड़ी की शिकायत पर केंद्र सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के आधार पर भौमिकी और खनिकर्म विभाग ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री को भेजी गई थी शिकायत

ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जिला खनिज संस्थान न्यास मद (DMF) में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्र ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों से नियमानुसार प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

कई विभागों को भेजी गई पत्र की प्रतिलिपि

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ननकीराम कंवर ने पत्र की प्रतिलिपि भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग के सचिव, और मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर को भी भेजी है।

See also  फिजिक्स, केमेस्ट्री और संस्कृत से दूर हुआ डर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।