टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक टंडन को पार्टी ने गंभीर आरोपों के चलते निष्कासित कर दिया है। टंडन और उनके साथी राकेश मानिकपुरी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

जानकारी के मुताबिक, टंडन और मानिकपुरी पर केंद्रीय बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। इस संबंध में गिधौरी थाने में FIR दर्ज की गई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा कि उनसे ठगी की गई।

गौरतलब है कि दीपक टंडन पर पहले भी पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। पार्टी ने इन तमाम मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कार्रवाई की है।

See also  ABP C-Voter Opinion Poll : छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस में किसे मिल रही ज्यादा सीटें? देखें परिणाम…