CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौनी जारी है। दिन के वक्त गर्मी और शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रायपुर और बिलासपुर में दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.7°C अंबिकापुर में दर्ज हुर्आ

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही एक-दो स्थानों पर बदल गरजने के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। रायपुर शहर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने तथा दोपहर/शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

See also  मुख्यमंत्री के वीडियो में छेड़छाड़ कर छवि धूमिल करने वाले पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।