रायपुर। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति आए दिन हो रहे अपराध को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। वहीं आज प्रेसकॉन्फ्रेंस में भाजपा ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को अपराध के खिलाफ अपराधियों का प्रदर्शन करार दिया।

कांग्रेस के सीएम निवास घेराव को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन आम लोगों के लिए आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि 10 में से 8 मामलों में अपराधी कांग्रेस से जुड़े होते हैं। वहीं कांग्रेस के शासनकाल में नशे को बढ़ावा दिया जाता रहा।

इस दौरान भाजपा के महामंत्री ने भूपेश सरकार की प्रमुख घटनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि सूरजपुर की घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता कुलदीप साहू था। बलौदाबाजार की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका सामने आई। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी भड़काऊ भाषण से उकसाने का प्रयास किया। बिलासपुर की घटना जहां पीएम आवास के नाम पर युवती से रेप हुआ, इस मामले में भी कांग्रेस के पूर्व पार्षद काशीनाथ रात्रे का नाम सामने आया। बालोद सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री अकबर का नाम, नारायणपुर में बीजेपी नेता रतन दुबे की हत्या में भी कांग्रेस का हाथ सामने आया।

See also  क्या आपके बच्चे में है कोई अनोखी प्रतिभा? छत्तीसगढ़ के बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति से सम्मान, ऐसे करें आवेदन

प्रेसकॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश महामंत्री और नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, SC मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा प्रवक्ता अमित साहू मौजूद रहे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।