रायपुर। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। इस बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी में बड़ी संख्या में निवासरत पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए हिंदुओं को बड़ी राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा कहा है कि, पाकिस्तानी अल्पसंख्यक अभी भारत में रह सकते हैं। गृहमंत्री ने कहा है कि, ऐसे पाकिस्तानी हिंदुओं को CAA के तहत भारत की नागरिकता भी मिलेगी। गृहमंत्री का ये बयान तब सामने आया है जब रायपुर स्थित पूज्य शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने पाकिस्तान से आए शरणार्थियों और भारत में बसे पीड़ित हिंदू समाज के प्रति सरकार से सहानुभूतिपूर्ण और न्यायसंगत दृष्टिकोण अपनाने की अपील की थी।

सिर्फ मजहब के आधार पर कैसे दे सकते हैं राहत: धनेंद्र साहू

मामले को लेकर अब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू सवाल उठाए हैं। धनेंद्र साहू ने कहा- केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भेजने कहा है। राज्य सरकार केंद्र के आदेश को कैसे संशोधित करेगी। कैसे साबित होगा कोई नागरिक पाकिस्तान प्रताड़ित है। सिर्फ मजहब के आधार पर कैसे रहने दिया जा सकता है।

See also  CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई, किसान से रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों टीम ने किया गिरफ्तार

रायपुर में 2000 से अधिक पाकिस्तानी हिंदू

संत युधिष्ठिर लाल ने बताया था कि, राजधानी रायपुर में इस समय करीब 2000 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी Long Term Visa पर रह रहे हैं। हाल ही में शदाणी दरबार में भी कुछ निर्धन और पीड़ित हिंदू परिवार पाकिस्तान से पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि, Long Term Visa प्रक्रिया में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा और राज्य के उप मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।